VINDHYAMOUNT — Header

मीरजापुर में रसोइया पाककला प्रतियोगिता का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पीएम श्री स्कूल सीएस रानी कर्णावती, लालडिग्गी परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आई रसोइया बहनों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विशाल कुमार (IAS) रहे। उन्होंने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। रसोइया बहनों की मेहनत, स्वच्छता और पाक-कौशल विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव है। प्रतियोगिता के दौरान स्वच्छता, पोषण, प्रस्तुति और स्वाद के आधार पर निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने पारंपरिक एवं पौष्टिक व्यंजनों की आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों और निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता के विजेता प्रथम स्थान: तारा देवी (सीएस शाहपुर चौसा) द्वितीय स्थान: नेबुला देवी (पीएस केवटावीर) तृतीय स्थान: सुमित्रा देवी (सीएस घाटमपुर) मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसे प्रेरक आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »