VINDHYAMOUNT — Header

सत्र 2025–26 के अंतर्गत जनपद सोनभद्र के रामकेश सिंह इंटर कॉलेज, पुरना, घोरावल में आयोजित पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार जांच शिविर में जनपद मिर्जापुर से प्रतिभाग करने वाले स्काउट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित शिविर में मिर्जापुर से कुल आठ स्काउट्स ने सहभागिता की थी, जिनमें से छः स्काउट्स ने राज्य पुरस्कार जांच शिविर को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया। यह उपलब्धि पूर्व माध्यमिक विद्यालय चेतगंज, कोन, मिर्जापुर के स्काउट मास्टर सर्वेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संभव हो सकी। राजकुमार बिंद, अंबिका पाल, गणेश यादव, वीर बिंद,साहिल सरोज, विवेक बिंद सभी चयनित स्काउट्स को राजभवन में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल महोदया द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में बेसिक शिक्षा विभाग की दो गाइड्स को राज्य पुरस्कार प्राप्त हुआ था। इसके बाद 10 वर्षों के अंतराल पर अब बेसिक शिक्षा विभाग के स्काउट्स को राज्य पुरस्कार मिलना जनपद मिर्जापुर के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि विद्यालयी स्काउट-गाइड गतिविधियों की निरंतर प्रगति और गुणवत्ता को दर्शाती है। इस सफलता पर भारत स्काउट गाइड मिर्जापुर के मुख्यायुक्त/जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम, उपाध्यक्ष बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा, सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त राजेश प्रजापति, जिला सचिव महेंद्र सोनकर, जिला आयुक्त बेचन सिंह, जिला स्काउट मास्टर कुलदीप शुक्ला, जिला गाइड कैप्टन सत्यंबदा सिंह, राघवेंद्र कुंवर शुक्ला, जिला सहायक सचिव मनोज नीलम, जिला संगठन आयुक्त मुकेश कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी कोन सुनील कुमार, प्रधानाध्यापक धर्मपाल सिंह, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय चेतगंज के प्रधानाध्यापक सहित अनेक शिक्षाविदों एवं अधिकारियों ने चयनित स्काउट्स को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस सफलता से न केवल मिर्जापुर बल्कि संपूर्ण बेसिक शिक्षा विभाग में हर्ष और उत्साह का माहौल है, और आने वाले समय में और अधिक छात्र-छात्राओं को स्काउट-गाइड गतिविधियों से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »