VINDHYAMOUNT — Header

प्रदेश सरकार के द्वारा प्रत्येक ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रो में मांगलिक उत्सव कार्यक्रम के दृष्टिगत ‘‘पंचायत उत्सव भवन बनाए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई हैं इससे ग्रामीण क्षेत्रो में होने वाले विवाह व अन्य सामाजिक आयोजनो के लिए सुलभ व सस्ता स्थान उपलब्ध रहेगा यह परियोजना जिला पंचायत राज अधिकारी विभाग के द्वारा क्रियान्वित एवं ग्राम पंचायतो के माध्यम से संचालित की जाएगी। उक्त योजना के क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में सभी उप जिलाधिकारियों व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर जमीन चिन्हित करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि जनपद की सभी विधानसभा में सभी सुविधाओं से लैस एक-एक पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जाना हैं। सभी उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रो में तहसील के आस पास अथवा बड़े बाजार/आबादी वाले क्षेत्र के पास तत्काल जमीन चिन्हित कर जिला पंचायत राज अधिकारी का उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में जनपद के 180 ग्राम पंचायतो में गाॅव डिजिटल लाइब्रेरी/पुस्तकालय बनाने जाने हेतु भी प्राथमिक विद्यालयों एवं पंचायत भवनो में कक्ष आवंटन पर चर्चा की गई। डिजिटल लाइब्रेरी के तहत गाॅव के सुवाओ को पढ़ाई करने अथवा तैयारी के लिए काफी सुविधा मिलेगी। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि प्रत्येक डिजिटल पुस्तकालय आधुनिक सुविधायुक्त रहेगा। इनमें विभिन्न प्रकार की पुस्तको के साथ-साथ एल0ई0डी0 टी0वी0 तथा कम्प्यूटर आदि भी लगवाया जाएगा। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पंचायत भवन अथवा बड़े स्कूलो में डिजिटल लाइब्रेरी हेतु कक्ष चिन्हित कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि गाॅव को स्वच्छ बनाने के दृष्टिगत सेफ्टी टैंक भी बनवाए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायतो में कम कम से कम दस-दस गढ्ढे खोदे जाए यथा-प्रधानमंत्री आवास/मुख्यमंत्री आवास के पास, घर का पानी इकट्ठा होने के लिए छोटे-छोटे गढ्ढे बनाए जिसस गंदगी इधर उधर न फैलने पाए और यह जल संरक्षण की दिशा में बेहतर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »