थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 23.10.2025 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिक पुत्री को बहला-फुसला के भगाने, दुष्कर्म करने, धमकी व गाली-गलौज के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-472/2025 धारा 137(2),87,64,89,115(2),352,351(2) बीएनएस, ¾ पाक्सो एक्ट व 3(1)(द),3(1)(ध),3(2)(V) एससीएसटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी थाना को0देहात को अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 19.11.2025 को उप-निरीक्षक सुरेश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना को0देहात क्षेत्र से घटना उपरोक्त से सम्बन्धित बाल अपचारी को हिरासत में लेकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए बाल सुधार गृह भेजा गया।