VINDHYAMOUNT — Header

विकास कुमार पटेल पुत्र लाल बहाहुर निवासी ग्राम नारायणपुर, जमुआ थाना कछवां जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी व मोबाइल OPPO A15s (कीमत 13,990 रुपये) गुम हो जाने की सूचना दिनांक 04.11.2025 को थाना कछवां की साइबर सेल में दी गई। जिसमें साइबर ठग द्वारा कई बार में कुल 40,000/- ट्राँसफर कर लिये गये थे। इस सम्बन्ध में आवेदक का शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज किया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कछवां की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गयी “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कछवां की साइबर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान दिनांकः18.11.2025 को शिकायतकर्ता की सम्पूर्ण धनराशि कुल ₹ 40,000/- व गुम हुये मोबाइल OPPO A15s (कीमत ₹ 13,990/-) वापस कराए गये। पैसे व मोबाइल वापस मिलने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना कछवा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। थाना कछवां की साइबर पुलिस टीम द्वारा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सुरक्षा तथा साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से सावधान रहने हेतु जागरुक किया गया तथा और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »