उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के अनुपालन व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देशन मे दिनांक 19 नवम्बर 2025 से 25 नवम्बर 2025 तक मनाए जाने वाले कौमी एकता सप्ताह के प्रथम दिन राष्ट्रीय अखण्डता एवं एकता विषयक गोष्ठी जिला सूचना कार्यालय मे आयोजित किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि महंत योगानन्द गिरी ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की धर्म निरेपक्षता, साम्प्रदायिकता-विरोध, भाषाई सदभाव को अछुण बनाए रखने के लिए सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष कौमी एकता सप्ताह का कार्यक्रम मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति चाहे व किसी भी धर्म, समुदाय जाति का हो स्वधर्म का पालन करते हुए राष्ट्र के प्रति उसकी सुरक्षा, अखण्डता को बनाए रखने के लिए एक हो तभी इस सप्ताह को मनाए जाने का संकल्प पूरा होगा। उन्होंने अपने उद्बोधन मे अनेक ग्रंथो में उल्लिखित राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने की परिभाषाओ को उल्लिखित किया तथा कहा कि राष्ट्र से हम सभी का अस्तित्व है यदि राष्ट्र ही नही तो हम सब का कोई अस्तित्व नही हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के पहले अथवा कुछ समय बाद भी सभी धर्म के लोग एक दूसरे से प्रेम भाव रखते थे एक दूसरे के तीज त्यौहारो मे भाई चारे के साथ शामिल होते थे कभी कौमी एकता सप्ताह मनाने की आवश्यकता नही पड़ी आज किन कारणो से इसकी आवश्यकता पड़ी इस पर विचार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती व आतंकी किस्म के लोग हमारे बीच के लोगो को गलत रास्ते पर ले जाने के लिए प्रेरित करते है उनके मन मे नफरत फैलाते है तथा हमारे मध्य दरार या फूूट डालने के लिए तरह-तरह की कूटरचित षड़यत्र रचते है उनका न कोई जाति न है न धर्म है न समुदाय है परन्तु अपने दुष्कर्मो से हम सभी बीच नफरत फैलाने का कार्य करते है आज आवश्यकता है हम अपने आस पास व अपने घर मे बच्चों व परिवारो पर नजर रखे यदि कहीं कोई व्यक्ति/युवा गलत रास्ते पर जाता हुआ दिखाई देता है तो अपने आस पास बुर्जुग व्यक्तियो उसको सही रास्ते लाने के लिए पहले से ही सचेत किया जाए। गोष्ठी मे वरिष्ठ पत्रकार सलिल पाण्डेय भारत की विविधता व एकता पर विचार रखते हुए कहा कि अपने देश को मजबूत व अखण्डता को बरकरार करने के लिए राष्ट्र के विकास के लिए एक साथ खड़े होकर भाई चारे को बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने राष्ट्र एकता और अखण्डता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सरदार बल्लभ भाई पटेल के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। वरिष्ठ कवि राजेन्द्र तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी ने राष्ट्र एकता व अखण्डता के भावना को मजबूत करने के दृष्टिगत अपनी कविता के माध्यम से सुनाया कि-‘‘एक लहर उठने वाली है जिसमे सबकुछ बह जाएगा, केवल सच रह जाएगा अपना विश्वास अटल है जो भी होगा अच्छा होगा।