VINDHYAMOUNT — Header

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी के नेतृत्व में मीरजापुर नगर में विकास की गति तेज हो गई है। नगर के विभिन्न वार्डों स्टेशन वार्ड,चौबे टोला,गणेशगंज,संकटमोचन, घुरहूपट्टी एवं पक्के पोखरा में इंटरलॉकिंग सड़कों,सीसी रोड और नालियों के निर्माण व मरम्मत सहित अन्य कार्यों का लोकार्पण कर नगर की तस्वीर बदलने की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है। शहर के नागरिकों को बेहतर सुविधा, स्वच्छता और सौंदर्य प्रदान करने हेतु नगर पालिका ने इस बार कुल 8 प्रमुख स्थलों पर निर्माण कार्यों को कराया है। इनमें सड़क मरम्मत, इंटरलॉकिंग का नया कार्य, ढक्कन युक्त नाली निर्माण,टीन शेड व योगशाला जैसी सुविधाओं का विकास शामिल रहा। इन दो वर्ष में गलियों की दिशा-दशा बदली है। नगर पालिका अध्यक्ष के दो वर्षों के कार्यकाल में शहर के गलियों और नालियों में उल्लेखनीय परिवर्तन देखा गया है। लंबे समय से उपेक्षित मोहल्लों और वार्डों में भी अब इंटरलॉकिंग और सीसी सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। क्षतिग्रस्त और टूटी-फूटी पुरानी इंटरलॉकिंग को हटाकर मजबूत नई इंटरलॉकिंग बिछाई जा रही है।इस अवसर पर सभासद विजय प्रजापति,अलंकार जायसवाल,गोवर्धन यादव,शिवकुमार सोनी,नीरज गुप्ता,अमित मिश्रा,अजय मोदनवाल,कविता सिंह राजपूत ,सुनीता शर्मा,कन्हैया गुप्ता, कौशलेंद्र तिवारी,रोहण मिश्रा, प्रिंस केसरीज़ एवं वार्ड के स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »