VINDHYAMOUNT — Header

दिनांकः14.11.2025 को “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस कार्यालय में बैंक ऑफ बड़ौदा अधिकारीगण गंगा सिंह(रिजनल हेड वाराणसी), धर्मेन्द्र कुमार(आरबीडीएम) व उत्पल उज्ज्वल(हेड मेन ब्रांच मीरजापुर) के साथ जनपद मीरजापुर के थाना चुनार पर तैनात दिवंगत आरक्षी-मो0जमशेद खान पुत्र मशरुर अहमद खाँ निवासी ग्राम खीजीरपुर अलीनगर थाना जमानिया जनपद गाजीपुर व

थाना कछवां पर तैनात दिवंगत उपनिरीक्षक छोटू राम पुत्र स्व0सकलदीप निवासी ग्राम किशुनपुरा थाना करण्डा जनपद गाजीपुर के असामयिक दुःखद निधन पर पुलिसकर्मियों के आश्रित परिजनों(नॉमिनी) को बैंक ऑफ बड़ौदा पुलिस सैलरी पैकेज की बीमा की धनराशि ₹ 20-20 लाख का चेक प्रदान कर सांत्वना दी गयी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »