“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही व अवैध असलहा/शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 13.11.2025 को उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह व सैय्यद मुस्लिम अली मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत अहरौरा डैम के पास से संदिग्ध अभियुक्त शमसाद अंसारी पुत्र अवदत निवासी पटवा टोला थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर,उम्र करीब-19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से एक अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-264/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।