नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने विधिवत पूजन अर्चन और मंत्रोचार के साथ नगर के सबसे पुराने ब्रह्मचारी कुएं एवं अखाड़े के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया। इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा है कि ब्रह्मचारी कुआं और अखाड़ा बहुत ऐतिहासिक है, यहां नौजवान आकर व्यायाम करते है।अखाड़ा जीर्ण शीर्ण अवस्था में पड़ा हुआ था,यहां के नौजवान इस अखाड़े में आते थे लेकिन उस तरह की सुविधा नहीं मिल पाती थी।नौजवानों में आजकल एसी जिम का कल्चर तेजी से बढ़ रहा है।इसको देखते हुए नगर के अखाड़ों को दुरुस्त किया जा रहा है,जिससे शहर के नौजवान इन अखाड़े में आकर शुद्ध हवा में व्यायाम कर सके । पालिका द्वारा अब तक नगर के नौ ऐसे अखाड़े जो जीर्ण शीर्ण अवस्था में पड़े थे,उनके सुंदरीकरण,मरम्मत आदि का कार्य कराया गया है।हमारा यही प्रयास है कि नौजवान इन सुविधाओं का फायदा उठाए।मण्डल अध्यक्ष नगर पूर्वी डॉली अग्रहरि सभासद पति राजेश सोनकर नेशनल कान्वेंट विद्यालय के डायरेक्टर प्रदीप गुप्ता adv कृपा शंकर तिवार , शशांक शेखर चतुर्वेदी, मृत्युंजय गहरवार कुंवर साव ,उमाशंकर यादव, राजू मिस्त्री, लवकुश सोनकर, शिवकुमार यादव, राजेश यादव, मुन्ना श्रीवास्तव सोनू गुप्ता (श्याम ब्रदर्श) कुंदन सोनकर, शिव शंकर उपाध्याय, मनीष दुबे, शशांक सिंह, किशन सोनकर दिनेश गौड़ तनिष्क गुप्ता गौरव विश्वकर्मा आदि लोग रहे