शारदीय नवरात्रि के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कोन मीनाक्षी सिंह द्वारा मां विंध्यवासिनी के श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए चील्ह चौराहे पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है जो अनवरत 9 दिनों तक चलता रहेगा। नवरात्र के आठवें दिन सोमवार को विंध्याचल मंडल के अपर कमिश्नर डॉक्टर विश्राम यादव द्वारा चील्ह चौराहे पर मां विंध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करते हुए भंडारे का शुभारंभ कराया गया। इस दौरान पंडित विनोद पांडे द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ मां विंध्यवासिनी की पूजा अर्चना के साथ आरती कराई गई तत्पश्चात अपर कमिश्नर डॉक्टर विश्राम यादव और समाजसेवी अनिल सिंह द्वारा श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित कर भंडारे का शुरुआत कराया। नवरात्रि के दिनों में मां विंध्यवासिनी के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शारदीय नवरात्र के अवसर पर नव दिवसीय भंडारा चलाया जा रहा है व अनिल सिंह ने बताया कि दूर दराज से आ रहे मां विंध्यवासिनी के दर्शनार्थियों के लिए भंडारा करना पुनीत कार्य है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। भंडारे में 9 दिन तक मां विंध्यवासिनी के दर्शनार्थियों के लिए भोजन प्रसाद व फलाहार की व्यवस्था की गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण कर आयोजिकों को धन्यवाद व आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विनोद कुमार पांडे क्षेत्र पंचायत सदस्य, सुरेश सोनकर क्षेत्र पंचायत सदस्य, संदीप सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य, मोनू सिंह, मुन्ना यादव एस डी ओ सिंचाई विभाग अनिल कुमार गुप्ता के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।