नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने चील्ह चौराहे पर अल्ट्रासाउंड सेंटर का किया उद्घाटन। प्रबंधक अतुल सिंह व डॉक्टर डीपी श्रीवास्तव द्वारा विकासखंड कोन के चील्ह चौराहे के पास मां गुरु अल्ट्रासाउंड सेंटर का ओपनिंग किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने फीता काटकर उद्घाटन किया व कहा कि चौराहे के पास अल्ट्रासाउंड सेंटर खुलने से लोगों को काफी राहत मिलेगा जिनको अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मिर्जापुर जाना पड़ता था अब यही उनके आस पास ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी इससे लोगों का पैसा और समय का बचत होगा । इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी अनिल सिंह, डॉ धीरज जायसवाल ,डॉ बृजेश यादव, डॉ विकास सिंह ,लवकुश दुबे, रूद्रेश सिंह, श्याम जी ,अनिल कुमार, जीत लाल यादव ,उमेश सिंह सहित क्षेत्र के डाक्टर आसा, एन एम उपस्थित रहे।