वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-459/2025 धारा 3(1) उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण एक्ट के अभियोग में बड़ी कार्यवाही करते हुए दिनांकः 29.09.2025 को उप निरीक्षक सतेन्द्र कुमार यादव मय पुलिस टीम थाना चुनार द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्र से उक्त अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त 1. अमिताभ राजभर पुत्र राजेश कुमार निवासी सारंगपुर थाना जन्सा जनपद वाराणसी व 2. मनोज सेठ पुत्र छोटेलाल निवासी गंगापुर थाना रोहनिया जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।