जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला आयुष समिति एवं जिला स्वास्थ्य समिति एवं होत्योपैथ की बैठक आहूत की गई। जिला आयुष समिति की समीक्षा में जिलाधिकारी ने 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय लोहदी खुर्द में कार्यदायी संस्था यू0पी0सी0एल0 को निर्देशित करते हुए कहा कि मैनपावर की बढ़ाते हुए कार्य को गुणत्तापूर्ण ढंग कराते हुए हैण्डओवर कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने 10 आयुर्वेद चिकित्सालयों के भवन निर्माण एवं 07 होम्योपैथी चिकित्सालयों का निर्माण कार्य को पूर्ण कराते शीघ्र हस्तांतरित किये जाने का निर्देश दिया। जिला आयुदर्वेद एवं यूनानी अधिकारी ने जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि आयुष ग्राम रानी पुर के संकुल ग्राम- रानीपुर, अतरौलिया, भुड़कुडा एवं इमलियाचट्टी में दिनांक 15 जून 2025 से 30 जून 2025 तक योग पखवाड़ा के अंतर्गत योग शिविरों का आयोजन किया गया तथा इसके अतिरिक्त प्रत्येक तहसील दिवस पर आयुर्वेदिक, यूनानी एवं होम्योपैथिक विधा के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। माह के प्रत्येक दूसरे बुधवार को आयुर्वेद एवं चतुर्थ बुधवार को होम्योपैथिक विधा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। राज्य वार्षिक कार्य योजना के वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 10 आयुष डिस्पेंसरियों के उच्चीकरण का प्रस्ताव एवं 11 चिकित्सालयों के लिए उपलब्ध निःशुल्क भूमि पर नवीन भवन निर्माण हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। जनपद में संचालित 07 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 02 कमरों की उपलब्धि पर आयुष डिस्पेंसरी के को-लोकेशन हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा चुका है। जनपद मीरजापुर में जन स्वास्थ कार्यक्रम के अंतर्गत आयुर्विद्या (स्कूली बच्चों हेतु कार्यक्रम) कार्यक्रम के अंतर्गत सभी आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालयों द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नवीन आयुष कालेज की स्थापना की लिए तहसील सदर के अष्टभुजा के पास ग्राम अकोढ़ी में निःशुल्क भूमि चयनित की गई। संचालित सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थवेलनेस सेंटर्स) एवं योग वेलनेस सेंटर्स के योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रत्येक माह में कार्ययोजना (माइक्रोप्लान) बनाकर विद्यालयों, सामुदायिक भवनों एवं सार्वजनिक स्थानों पर योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया की समीक्षा में कई स्वास्थ्य योजनाओं में प्रगति खराब होने पर जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी हलिया को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि टीकाकरण सेशन के कम से कम दो दिन पूर्व क्षेत्र में प्रचार प्रसार कराया जाय तथा यदि कही दिक्कत आ रही हो या किसी के द्वारा टीका लगवाने से मना किया जाता हो तो सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी से सम्पर्क कर अथवा दूरभाष पर अवगत कराया जाय ताकि समय रहते समाधान किया जाय। उन्होने कहा कि लोगो को टीकाकरण एवं उसके महत्व के बारे में एम0ओ0आई0सी0 अथवा ए0एन0एम0 आशा एवं आंॅगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा जानकारी देकर जागरूक क्रिया जाय। बैठक में आयुष्मान कार्ड, 108 व 102 एम्बुुलेंस, मातृ मृत्यु दर की समीक्षा, जननी सुरक्षा योजना आदि बिन्दुओं विस्तृत समीक्षा की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मवीर सिंह, जिला आयूर्वेद एवं यूनानी अधिकारी श्रीकान्त रजक सहित सभी अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »