जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने एफ0एस0एम0 का स्थल चयन, पी0डब्लू0एम0यू0 का निर्माण, आर आर सी संचालन, बायोगैस प्लांट, शौचालय निर्माण, सामुदायिक शौचालय की क्रियाशीलता, स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण आदि बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंनेे कहा कि सामुदायिक शौचालय की क्रियाशीलता व उसके प्रयोग हेतु ग्राम प्रधानों के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ बाजार अभिनव अभियान (पालीथीन मुक्त) के बारे में ग्राम प्रधानों के माध्यम से लोगो को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सुलभ शौचालयों की व्यवस्था, आर0आर0सी0 का संचालन तथा ब्लैक स्पाट का चिन्हांकन कर बड़े-बड़े डस्टबिन एवं पालीथीन बैंक की स्थापना करते हुए व्यापारी संगठनों एवं पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से कचरा मुक्त बनाया जाए। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 07 पंचायत सहायकों को मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। बैठक मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम विलाश यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।