नगर के सिविल लाइन स्थिति शांति बलवाड़ी निकेतन स्मार्ट किड्स स्कूल में शनिवार शाम चार बजे से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय एसोसिएशन की बैठक संस्था के अध्यक्ष घनश्याम ओझा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सी एच पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मुरलीधर उपाध्याय ने कहा कि प्राइवेट विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को डी एल एड कराने हेतु शासन को छूट मिलनी चाहिए जिसके लिए हम सभी प्रबंधकों को जिलाधिकारी के माध्यम से शिक्षा मंत्री,मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को संबोधित पत्र देना चाहिए। बागेश्वरी विकास बाल निकेतन के प्रबंधक विश्वजीत दुबे ने कहा कि मीरजापुर जनपद में सोसायटी रजिस्ट्रेशन का कार्य होना चाहिए क्योंकि अब यह मंडल के रूप में कार्य कर रहा जिसके लिए हम सभी को पत्रक बनाकर मंडलायुक्त से मुलाकात करना चाहिए। विंध्य नर्सरी स्कूल के प्रबंधक ने कहा कि जिस विद्यालय की मान्यता एक से पांच या आठ तक मिली हैं उनको एल के जी यूकेजी की भी मान्यता बीएसए द्वारा दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन किसी प्राइवेट विद्यालय में करा रहा हैं तो उसको अच्छी शिक्षा मिल रही हैं इसलिए वह फ्री की शिक्षा छोड़कर निजी स्कूलों में अपने बच्चों को दाखिला करा हैं इसलिए हमारे प्रशिक्षित अध्यापकों को शासन स्तर से मानदेय स्वीकृत किया जाए और हमारे विद्यार्थियों को एनसीआरटी की पुस्तके उपलब्ध कराई जाए।बैठक में यह भी चर्चा किया गया संगठन की सदस्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक यदि किसी कारण से बैठक में सम्मिलित नहीं हो पा रहे हैं तो अपने किसी प्रतिनिधि को भी बैठक में प्रतिभागी बना सकते हैं।इन सभी बिंदुओं को लेकर शीघ्र ही मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल कमिश्नर और जिलाधिकारी से संपर्क करेंगे। इस अवसर पर संतोष कुमार तिवारी,सुरेन्द्र देव पांडेय,अश्वनी कुमार यादव,संतोष श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »