अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना पड़री, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांकः27.07.2025 को थाना पड़री, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के सूचना के आधार पर थाना पड़री क्षेत्रांतर्गत ग्राम मोहनपुर भवरख हाइवे से सटे मकान से 04 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गये अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में अपना नाम-पता 1.दीपक कुमार पाण्डेय पुत्र राम प्रसाद पाण्डेय निवासी अकोढ़ी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, 2.ओम प्रकाश मौर्या उर्फ गुंडा मौर्या पुत्र घनश्याम मौर्या निवासी ग्राम कांगापुर थाना हड़िया जनपद प्रयागराज, 3.राजेश कुमार मौर्या पुत्र राजाराम मौर्या निवासी रानीबारी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर व 4.संदीप तिवारी पुत्र अमरनाथ तिवारी (मकान मालिक) निवासी कोटवा थाना पड़री जनपद मीरजापुर बताया गया है। पुलिस टीम द्वारा उक्त मकान की तलाशी में छिपाकर रखा हुआ कुल 74.500 किलोग्राम अवैध गांजा तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन डिजायर कार UP 14 DM 1300 व मोटर साइकिल UP 63 AZ 3746 बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पड़री पर मु0अ0सं0-135/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त डिजायर कार व मोटर साइकिल को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।