थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः12.06.2025 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादिनी के घर में घुसकर छेड़खानी, गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने तथा वादिनी के पति के साथ रहने वाले साथी का ₹ 3500/- रूपया छीन लेने के सम्बन्ध लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-230/2025 धारा 115(2),352,351(3),331(2),74,309(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष लालगंज को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 29.06.2025 को उप-निरीक्षक श्रीराम सिंह व मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत मेवड़ी बाण सागर नहर पुलिया के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त कार्तिकेय उर्फ काँते पुत्र स्व0शिव गिरी निवासी कोठी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर 01 जिंदा कारतूस तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित ₹ 2000/- नगद बरामद किया गया। अभियुक्त के पास से बरामद अवैध तमंचा व कारतूस के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-249/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।