थाना कछवां, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 28.06.2025 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म करने तथा किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कछवां पर मु0अ0सं0-110/2025 धारा 65(1),351(2) बीएनएस व ¾ पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कछवां को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कछवां पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 29.06.2025 को प्रभारी निरीक्षक कछवां-अमरजीत चौहान मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना कछवां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चड़िया के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त किशन उर्फ कृष्ण कुमार पुत्र निखिद्दी निवासी बंधवा थाना कछवां जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »