VINDHYAMOUNT — Header

दिनांकः 23.04.2025 को कमलेश चौबे पुत्र श्रीकान्त चौबे निवासी चिलविलिया थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी के पुत्र का पुलिस भर्ती मेडिकल परीक्षण में पास कराने के नाम पर ठगी करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। जिसके आधार पर थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-73/2025 धारा 308(3),319(2),318(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी थाना को0शहर को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0शहर पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 28.04.2025 को प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पाठक मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0शहर क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1. राजन गुप्ता पुत्र स्व0 कल्लू गुप्ता निवासी पड़री थाना पड़री जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 12100 रूपये ठगी के बरामद किये गये। उक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »