VINDHYAMOUNT — Header

माँ विन्ध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मीरजापुर से सम्बद्ध मण्डलीय जिला चिकित्सालय, मीरजापुर के द्वितीय तल पर ‘‘धनवन्तरि सभा कक्षा’’ का उद्घाटन रत्नाकर मिश्र जी, विधायक, नगर, मीरजापुर के कर कमलों द्वारा किया गया। मेडिकल कालेज को लगातार विकास को अग्रसर हेतु मण्डलीय जिला चिकित्सालय परिसर में इलाज हेतु आये हुए मरीजो को निरन्तर निगरानी हेतु चिकित्साधिकारियों एवं चिकित्सकों की मासिक बैठक कर मरीजों के इलाज से सम्बन्धित आ रही समस्यों को दूर करने एवं मानक के अनुरूप समय- समय पर चिकित्सालय की गुणवत्ता की जाँच किये जाने हेतु उच्च संस्थानों अथवा शासन की टीम चिकित्सालय में निरीक्षण की जाती है, जिसके लिए व्यवस्थित बैठक सभा कक्ष की अति आवश्यकता को देखते हुए प्रो0 डा0 संजीव कुमार सिंह, प्राचार्य, माँ विन्ध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मीरजापुर के द्वारा नवीन धनवन्तरि सभा कक्ष का उद्घाटन सम्पन्न किया गया। माननीय नगर विधायक के द्वारा चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर इलाज के लिए सभा कक्ष में उपस्थित सभी चिकित्साधिकारी / चिकित्सकों को सम्बोधित करते हुए चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के साथ सुपर स्पेशिलिटी चिकित्सक कार्डियो, न्यूरो, गैस्ट्रो, अंकोलाजी इत्यादि को उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री / स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता करने के लिए आश्वासन दिया प्रो0 डा0 संजीव कुमार सिंह-प्राचार्य माँ विन्ध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा, महाविद्यालय मीरजापुर के द्वारा सम्बोधित करते हुए बताया कि वर्तमान में 100 सीट्स एम0बी0बी0एस0 व तीन विभागों में एम0एस0/एम0डी0 पाठ्यक्रम एवं 60 सीट्स पैरामेडिकल पाठ्यक्रम संचालन के साथ आगामी वर्ष में 60 सीट्स नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालित होंगें साथ मेडिकल कालेज के दक्षिणी तरफ कृषि विभाग की 7.5 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के लिए शासन में प्रस्ताव प्रेषित की गयी है, जिसको उपलब्ध हो जाने से मेडिकल कालेज का विस्तार के साथ अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्ले ग्राउण्ड, जूनियर एवं सीनियर रेजिडेन्ट्स के लिए हास्टल व्यवस्था के साथ अन्य आवश्यकतानुसार सुविधाएँ हो सकेगी। उद्घाटन के दौरान सभा कक्ष में उपस्थित डा0 एस0 के श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मण्डलीय जिला चिकित्सालय, मीरजापुर, डा0 योगेन्द्र बहादुर सिंह- जिला महिला चिकित्सालय, मीरजापुर, डा0 सुनील कुमार सिंह चिकित्सा अधीक्षक, डा0 पंकज पाण्डेय – चिकित्सा अधीक्षक, प्रो0 डा0 विपिन कुमार, आचार्य एवं विभागाध्यक्ष – एनाटमी विभाग, डा0 राकेश कुमार सिंह, चेस्ट फिजिशियन, डा0 क्षितिज राज, सह-आचार्य, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, डा0 दुर्गेश सिंह, चीफ प्राक्टर, माँ विन्ध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मीरजापुर, मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 क्वैसीन अख्तर, डा0 राजेश मिश्रा, डा0 देवर्षि पाठक एवं नर्सिंग अधीक्षिका शकुन्तला इत्यादि चिकित्सकगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »