गुड़ खाने से हमारे सेहत पर अच्छा असर पड़ेगा या हमारे सेहत को नुकसान करेगा।
थोड़ी मात्रा में गुड़ का सेवन करने से हमारी इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म मजबूत रहता है लेकिन यदि गुड़ का अधिक सेवन किया जाए तो इससे पाचन क्रिया असंतुलित हो सकती है। गुड़ एक ऐसा स्वीटनर है जो गर्म होता है और अधिक खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। अधिक गुड़ खाने से आपके शरीर में सूजन भी आ सकती है।

हो सकती है कब्ज की समस्या –

थोड़ी मात्रा में गुड़ का सेवन करने से हमारी इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म मजबूत रहता है लेकिन यदि इसका अधिक सेवन किया जाए तो इससे पाचन क्रिया असंतुलित हो सकती है। गुड़ एक ऐसा स्वीटनर है जो गर्म होता है और अधिक खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। अधिक गुड़ खाने से आपके शरीर में सूजन आ सकती है। गुड़ में शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है और यदि आप ज्यादा खाते हैं तो इससे पैर, पंजों में, हांथ में सूजन आ सकती है।

संक्रमण का कारण बन सकता है –

गुड़ को गन्ने के रस से तैयार किया जाता है। यह ज्यादातर इस तरह से तैयार किया जाता है जो स्थिति स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है कई बार गुड़ तैयार किए जाने वाले कच्चे माल को ठीक से साफ भी नहीं किया जाता जिससे बीमारियां होने खतरा बना रहता है।

फूड एलर्जी का खतरा –

ज्यादा गुड़ खाने से फूड एलर्जी का खतरा भी बढ़ जाता है।
कभी कभी गुड़ के सेवन से पेट में दर्द, सर्दी खांसी, मचली, सिर में दर्द और उल्टी जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं।

वजन बढ़ाता है –

कई बार लोग गुड़ का सेवन यह सोचकर करते हैं की इससे उनका डाइट प्लान खराब नहीं होगा लेकिन ऐसा नहीं है गुड़ वजन को भी बढ़ाता है और यह तब होता है जब आप एक सीमित मात्रा से ज्यादा इसे सेवन करते हैं।
गुड़ प्रोटीन, वसा के साथ साथ फ्रुक्टोज से भरपूर होता है 100 ग्राम गुड़ में लगभग 383 कैलोरी होती है।
ब्लड शुगर को बढ़ाता है –

गुड़ एक प्राकृतिक स्वीटनर जरूर है और इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं लेकिन फिर भी यह पूरी तरह से स्वास्थ्य के लिए लाभदायक नहीं है अक्सर लोग कहते हैं की किसी भी चीज की अति खराब होती है और गुड़ के साथ भी यही है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इसका सेवन आपके सेहत के लिए हानिकार होगा।
क्या आपको पता हैं की 100 ग्राम गुड़ में करीब 10-15 ग्राम फ्रुक्टोज होता है जो इसका रोजाना सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकार होगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सक राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. विन्ध्यमाउण्ट न्यूज पेपर इस जानकारी के लिए किसी भी तरह का ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »