थाना जमालपुर, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः25.09.2025 को वादी सुमित सिंह पुत्र स्व0कुश सिंह निवासी भदावल थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात चोरों के विरूद्ध मोटर पम्प का 5 केवी का स्टेबलाइजर चोरी हो जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-159/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष जमालपुर को निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जमालपुर पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी सुरागरसी व अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः26.09.2025 को उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना जमालपुर क्षेत्रान्तर्गत औरैया मोड़ के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित मोटरसाइकिल सवार 03 अभियुक्तों 1.आशीष यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी भदावल थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर, 2.मनोज कुमार पुत्र राजकुमार, 3.अजय कुमार पुत्र मुन्नालाल बियार निवासीगण सिकरा (ओड़ी) थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। मौके से चोरी का एक इलेक्ट्रानिक स्टेबलाइजर 5 केवी बरामद किया गया और मोटरसाइकिल को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।