“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः01.11.2025 को उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम पहाड़ी खडंजा मार्ग के पास से अभियुक्त भोनू चौहान पुत्र स्व0राधेश्याम चौहान निवासी पहाड़ी थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को प्लास्टिक के जरिकेन में रखे 10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-490/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।