VINDHYAMOUNT — Header

थाना को0कटरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 13.08.2025 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिक पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-247/2025 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी थाना को0कटरा को अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0कटरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 13.11.2025 को थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना को0कटरा क्षेत्र से नामजद वांछित अभियुक्त रंजित कुमार पुत्र स्व0 महेश कुमार निवासी ग्राम चकनगरी थाना महेशी जनपद मोतीहारी, बिहार को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »