थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 17.09.2025 को अमरेश पटेल पुत्र नरसिंह पटेल निवासी रानापुर रामपुर जनपद जौनपुर द्वारा वादी की गाडी से बैटरी चोरी के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर थाना को0कटरा पुलिस द्वारा पर मु0अ0सं0-284/2025 धारा 303(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी को0कटरा को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 18.09.2025 को उप निरीक्षक मो0 मेराज अली मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना को0कटरा क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये 03 अभियुक्त 1. त्रिलोकी प्रजापति पुत्र स्व0 दुखीराम निवासी भरूहना थान को0देहात जनपद मीरजापुर, 2. भरत लाल उर्फ पण्डित पुत्र बाबू नन्द निवासी भानीपुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही व 3. सोहन लाल बिन्द पुत्र काशी राम बिन्द निवासी ककराही थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से चोरी गयी गाड़ी की 02 अदद बैटरी बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।