VINDHYAMOUNT — Header

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सोमेन वर्मा, के निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना ,मीरजापुर द्वारा दिनांक 18/09/2025 कोसाइबर जागरुकता एवं यशोदा AI अभियान के अवसर पर साइबर अपराध से संबन्धित घटनाओं की रोक थाम के लिये थाना क्षेत्रकोतवाली देहातस्थान-जीडीबिनानी कालेजजनपद-मीरजापुरमें साइबर जागरुकता से सम्बन्धित कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार जनपद मीरजापुर अध्यक्षा राष्ट्रीय महिला आयोग विजया रहाटकर कैम्पस के शिक्षकगण व विद्यार्थियों द्वारा साइबर जागरूकता में प्रतिभाग किया गया। इस कार्यशाला मेंसाइबर क्राइम थाना मीरजापुर के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा साइबर अपराध के प्रकार की जानकारी दी गयी। जैसे- साइबर अपराध क्या है,AI के सम्बन्ध में, साइबर अपराध के प्रकार तथा उनसे कैसे बचा जाये तथा साइबर की दुनिया में नया अपराध डिजिटल गिरफ़्तारी के बारे में जानकारी दी गयी एवं फेसबुक पर सेक्सटोर्शन, स्क्रीन शेयरिंग एप के जरिये फर्जीवाड़ा, आनलाइन खरीदारी, टेलीग्राम एप्लीकेशन के माध्यम से ठगी व UPI, WALLET, इण्टरनेट बैंकिंग के अपराध ,एवं साइबर अपराध की घटना घटित हो जाने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्प नंबर 1930/साइबर क्राइमपोर्टल की वेबसाईट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कैसे करें, के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। साइबर अपराध से बचाव हेतु क्या करें/क्या न करें से सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश का पम्पलेट वितरित किया गया।
इस मौकेपरमुख्य अतिथि- विजया रहाटकर(अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग) ,जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार प्रोफेसर इनचार्ज अशोक कुमार सिंहतथाकैम्पस प्रांगण में काफी छात्र/छात्राएं मौजूद रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »