VINDHYAMOUNT — Header

पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासनी सभागार कक्ष में विजया रहाटकर अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा बालकृष्ण त्रिपाठी मण्डलायुक्त विंध्याचल व आर.पी.सिंह पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर के साथ महिला अपराध सम्बन्धित मामलों की जनसुनवाई की गयी तथा मामलों के यथाशीघ्र निष्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान महिला सम्बन्धित अपराधों में कुल 71 मामलों में सुनवायी की गयी तथा फरियादी महिलाओं को महिला सम्बन्धित कानूनों व अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया गया । इसी क्रम में माननीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा वहां उपस्थित अधिकारीगण व फरियादीजनों को दहेज के दुष्परिणामों के बारे में भी जागरूक कर दहेज नही लेने व देने के लिये शपथ दियायी गयी। इस दौरान पवन कुमार गंगवार जिलाधिकारी जनपद मीरजापुर व सोमेन बर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर भी रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »