VINDHYAMOUNT — Header

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान व वाहनों की चोरी एवं बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में थाना सन्तनगर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांकः 18.09.2025 को थाना सन्तनगर पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना सन्तनगर क्षेत्र से 02 शातिर अभियुक्तों 1. शिवशंकर पुत्र खटाई निवासी पाण्डेयपुर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर व 2. सुरेश कुमार पुत्र अमर नाथ निवासी पाण्डेयपुर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सन्तनगर पर मु0अ0सं0-111/2025 धारा 303(2),317(2) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »