VINDHYAMOUNT — Header

थाना जिगना, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 26.06.2025 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिक पुत्री को बहला फुसला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जिगना पर मु0अ0सं0-190/2025 धारा 137(2),87,352,351(3) व 3(2)(वी) एस.सी.एस.टी. एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज को अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। दिए गए निर्देश के अनुक्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में सुरागरसी पतारसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 18.09.2025 को उप निरीक्षक चन्द्रशेखर प्रसाद मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना जिगना क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित रोहित कुमार बिन्द पुत्र श्याम लाल बिन्द निवासी ग्राम भांवा थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तारी कर कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »