VINDHYAMOUNT — Header

चील्ह। विकासखंड कोन के तिलठी गांव में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।स्थापना दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला अध्यक्ष माता सहाय मिश्रा ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह 61वां स्थापना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसके माध्यम से हिंदू समाज को भी जागृत किया जा रहा हैं। जिससे हिंदू समाज जागे और हमारे धर्म पर कुठाराघात ना होने पाए व हम सजग रहें ।इसलिए प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर स्थापना दिवस मनाया जा रहा है हिंदू समाज को संगठित होना भारत देश के बलिदानी वीरों के बारे में बताना आजादी के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला ।विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गांव गांव में मंदिरों पर नियमित रूप से सत्संग की शाखा चलाई जाए जिससे लोगों में सद्भावना की प्रेरणा हो। प्रांत सत्संग प्रमुख महेश तिवारी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना सन 1964 में महाराष्ट्र के नागपुर के पवई नमक आश्रम पर पूज्य संतो द्वारा विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की गई तब से लेकर आज पूरे भारतवर्ष में 61वा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है । बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा जय श्री राम के नारों से जय घोस किया जा रहा था। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष कोन कुंवर साहब मिश्र ,पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह पटेल ,राजनाथ चौबे ,सत्संग प्रमुख गणेश तिवारी ,डॉक्टर संतोष दुबे, समरसता प्रमुख उमेश सिंह, जिला मंत्री कृष्णा सिंह ,रितेश गुप्ता ,अभिषेक यादव ,प्रहलाद सोनकर ,प्रशांत सिंह पटेल ,विकास सिंह ,सर्वेश उपाध्याय आदि सैकड़ो की संख्या में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »