VINDHYAMOUNT — Header

शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) विंध्याचल विभाग ने अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल बसही में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर हजारों स्वयंसेवकों और नागरिकों ने भाग लेकर विश्व शांति और समृद्धि के लिए समरस और संगठित हिंदू समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी अपनाने, शिक्षा और संस्कार, और राष्ट्रीय एकता जैसे सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध, नागरिक कर्तव्य आदि पांच प्रमुख विषयों पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सह जिला कार्यवाह के द्वारा प्रस्तावना प्रस्तुत करके किया गया। तत्पश्चात उपस्थित अधिकारी क्षेत्र प्रचारक अनिल एवं प्रांत कार्यवाह अंगराज तथा जिला संघ चालक शरद चंद्र द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्र प्रचारक अनिल ने उपस्थित स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज की एकता और सामाजिक समरसता ही भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए कपड़े के थैले उपयोग को बढ़ावा देने और प्लास्टिक मुक्त समाज की स्थापना पर बल दिया। साथ ही, स्वयंसेवकों को प्रत्येक गांव और गली तक पहुंचकर संघ साहित्य वितरण और हिंदू सम्मेलनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वयं सेवकों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि प्रत्येक गांव शहर में शाखा को लगाने और उसको सुदृढ़ करने की जरूरत है। 365 दिन प्रत्येक दिन प्रातः काल 4:00 बजे उठकर सभी स्वयंसेवकों को जागरण कराकर शाखा में बुलाना और उन्हें राष्ट्र के प्रति और सकारात्मक विचारों से जोड़ने पर जोर दिया। समाज को तोड़ने वाली शक्तियों के प्रति समाज को जागृत करना होगा। गांव और शहर में हिंदू सनातनियों को जातियों में तोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जिसके प्रति समाज को जागरूक करना होगा। महाकुंभ हो या सावन में कांवरियों का समूह हो हर जगह ऐसे लोग लगे हुए हैं कि हम लोगों को जातियों में बांट कर हमारी एकता और हमारी अखंडता को तोड़ने का खड्यंत्र किया जा रहा है। जब तक जातियों मैं बंधे रहेंगे तब तक हिंदू सनातन की एकता नहीं संभव है। किस समाज में किस जगह यह विकृतियां उत्पन्न हो रहा है उसका निदान किया जाए। जब सनातन का उत्थान होगा तब भारत का उत्थान होगा, भारत के उत्थान के लिए सनातन के उत्थान की जरूरत है। विभिन्न प्रकार के आयोजन न केवल संगठन की वैचारिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगा। कार्यक्रम मे क्षेत्र प्रचारक अनिल, अंगराज सिंह प्रांत संचालक, शरद जिला संघ चालक, तिलकधारी विभाग संघचालक, सुनील सह प्रांत प्रचारक, डॉ राजबिहारी लाल सह प्रांत कार्यवाह, डॉ कुलदीप प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख, रविंद्र जिला कार्यवाह, नीरज सा जिला कार्यवाह, कृष्ण कुमार सह जिला संघ चालक, धर्मराज सब विभाग संघ चालक, कौशल किशोर विभाग प्रचारक आदि लोगों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »