चील्ह ।विकासखंड कोन के पुरजागीर चौराहे पर शुक्रवार को समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा साइकिल जन जागरण यात्रा निकली गई। जन जागरण यात्रा विधानसभा अध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव के नेतृत्व में निकला गया। इस दौरान जन जागरण यात्रा में सैकड़ो की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा साइकिल पर समाजवादी पार्टी का झंडा बैनर लगाकर “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे के साथ समाजवादी पार्टी जिंदाबाद अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाया गया।साइकिल जन जागरण यात्रा पर पुरजागीर चौराहे से प्रजापितपुर ,सागरपुर डीहवा से होते हुए तिलठी चौराहे पर पहुंची तिलठी चौराहे से श्री पट्टी ,मवैया लखनपुर, जगदीशपुर से होते हुए चील्ह चौराहे पर समाप्त की गई ।इस दौरान मुख्य रूप से अनूप त्रिपाठी, दुर्गा प्रसाद सिंह, रामराज यादव, रविंद्र यादव ,राममिलन यादव के साथ सैकड़ो की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता साइकिल जन जागरण यात्रा में शामिल रहे।