VINDHYAMOUNT — Header

चील्ह। शासन के मनसानुसार शनिवार को चील्ह थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया समाधान दिवस थाना प्रभारी विजय शंकर सिंह की अध्यक्षता में सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक फरियादियों की भीड़ लगी रही समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित कुल सात प्रार्थना पत्र आए जिसमें तीन प्राथना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया शेष प्रार्थना पत्रों पर पुलिस व राजस्व विभाग की टीम गठित कर मौके पर रवाना की गई ।थाना प्रभारी विजय शंकर सिंह ने बताया कि कुल सात प्रार्थना पत्र आए थे जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है शेष प्राथना पत्रों पर टीम गठित की गई है। इस अवसर पर चौकी प्रभारी चेतगंज अरविंद गुप्ता ,चौकी प्रभारी टेढ़वा सुनील कुमार ,उपनिरीक्षक कुर्बान अली ,उप निरीक्षक बृजेश कुमार के साथ समस्त क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व निरीक्षक के अलावा भारी संख्या में फरियादियों की भीड़ लगी रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »