ज्ञातव्य हो कि दिनांकः18.06.2025 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत अहमलपुर में पिकअप से वाहन दुर्घटना में एक बच्चे की मृत्यु हो गई थी, इसके बाद पिकअप को पकड़ लिया गया । जिसके संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया। उक्त घटना से क्षुब्ध होकर मृत बच्चे के परिवार जनों द्वारा आरोपी के गांव में छोटी सी झोपड़ी एवं भूसे के कमरे में आग लगा दिया गया। जिसके सम्बन्ध में दिनांकः19.06.2025 को वादिनी रोमी पत्नी महेन्द्र यादव निवासी अहमलपुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-265/2025 धारा 326(f),352,351(2),3(5) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक को0देहात को सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में सुरागरसी पतारसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः08.07.2025 को निरीक्षक राकेश राय, उप-निरीक्षक शिवजी यादव व भरतलाल पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना को0देहात क्षेत्रान्तर्गत अहमलपुर गांव से 05 अभियुक्त/अभियुक्ता 1.सोनू पुत्र स्व0जगत प्रकाश देव, 2.दूधनाथ पुत्र स्व0दुखरन, 3.चन्दू पुत्र दशरथ, 4.मन्तारा देवी पत्नी दूधनाथ व 5.मिला देवी पत्नी बच्चेलाल समस्त निवासीगण अहमलपुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-265/2025 धारा 326(g),326(f),333,61(2),324(4),352,351(2),3(5) बीएनएस नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।