वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक“सोमेन बर्मा” के निर्देशन में साइबर अपराध पर प्रभावी नियन्त्रण बनायें रखने हेतु NCRP COMPLAINTS कि जांच एवं साइबर थाना पर पंजीकृत अभियोग की विवेचना के क्रम में साइबर क्राइम थाना मीरजापुर को ऑनलाइन फ्राड की घटना कारित करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है । इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के माध्यम से लोकेशन ट्रैक कर, जनता के भोले-भाले लोगों को बहकाकर व कुछ पैसों का लालच देकर भिन्न-2 तरीकों से प्रतिदिन लाखों रुपये का ठगी कर आर्थिक अपराध करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए साइबर क्राइम थाना मीरजापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-21/2025 धारा 316(2),318(4),351(3),352 बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट से सम्बन्धित एक शातिर अभियुक्त सत्यम पाठक पुत्र विनोद पाठक निवासी कम्हारी कोटवा थाना पड़री जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । यह संगठित गैंग देशभर में अलग-2 प्रान्तों में रहकर अपनी ब्रांच आफिसों के माध्यम से प्रतिदिन लाखों रूपये के साइबर फ्राड की घटना को अन्जाम दे रहे हैं । जिसमें आमजन अज्ञानता वश एवं लालच में पड़ कर इनका शिकार बन रहें हैं । संगठित गैंग के अन्य अभियुक्तों की तलाश/गिरफ्तारी हेतु टीमें प्रयासरत् है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »