नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन बरामदगी के क्रम में “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा चलाये गये विशेष अभियान के दृष्टिगत व अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के संरक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कटरा एवं साइबर सेल थाना कोतवाली कटरा मीरजापुर द्वारा गुमशुदा मोबाइल धारकों के गुमशुदा मोबाइलों की शिकायतें सी0ई0आई0आर पोर्टल पर आनलाइनदर्ज की जाती थी तथा गुमशुदा मोबाइलों के प्रार्थना पत्रों/सीईआईआर पोर्टल के आधार पर साइबर सेल थाना कोतवाली कटरा मीरजापुर पुलिस टीम द्वारा अप्रैल व मई माह में भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्र से पीड़ितों के गुम हुए 16 मोबाइलो को दिल्ली, झारखण्ड, बिहार,मध्य-प्रदेश राज्यो व जनपद मीरजापुर सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बरामद किया गया। बरामद मोबाईलों में मुख्यतः वन प्लस, सैमसंग, वीवो, रेडमी, आईक्यू, ओप्पो व रियलमी कम्पनी की मोबाइल है, जिनका बाजार मूल्य लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये है। बरामद मोबाइल को क्षेत्राधिकारी नगर के प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कटरा जनपद मीरजापुर की उपस्थिति में मोबाइल स्वामियों को वितरित किया गया । अपना खोया मोबाइल पाकर सभी मोबाइल धारक काफी सन्तुष्ठ व खुश दिखे।