थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः01.05.2025 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग नातिन को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया था, नातिन घर वापस आ गयी है, के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-208/2025 धारा 87,137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।< वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक चुनार को यथाशीघ्र अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए। दिए गए निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः02.05.2025 को उप-निरीक्षक शेषबहादुर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्र से नामजद अभियुक्त छोटू पुत्र रामनिहोर निवासी समुदवा थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।
