छानबे क्षेत्र के बिरोही गाँव में रविवार को बीएचयू के पूर्व कुलपति डा० पंजाब सिंह ने के डी इटरनेशन स्कूल का फीता काटकर उदघाटन किया। तथा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ विद्यालय के समारोह का शुभारंभ किया। समारोह के मुख्य अतिथि डा० पंजाब सिंह ने विद्यालय परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा की एजुकेटेड शिक्षक ही विद्यालय की नींव व बुनियाद होते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस उन्हें संवारने की जरूरत है। अपने संबोधन में एमएलसी विनीत सिंह ने विद्यालय परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। कहा कि योग्य शिक्षक विद्यालय की प्रगति में सहायक होता है। संचालक आर के सिंह,पंकज सिंह व नीरज सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र तिवारी ने संचालन किया। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, जीडी बिन्नानी पीजी कालेज की प्राचार्य डा० बीणा सिंह विहिप काशी क्षेत्र के अध्यक्ष के पी सिंह सीपीसी के पूर्व चेयरमैन सिद्धनाथ सिंह, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह,प्रेम बहादुर सिंह,गिरिजा शरण सिंह आदि रहे।
