राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जंयती पर जनपद में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहरण कर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में दोनो महान विभूतियो के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।
इसी क्रम में आयुक्त कार्यालय में अपर आयुक्त प्रशासन अभय पाण्डेय, जिला सूचना कार्यालय में जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय सहित जनपद जनपद के सभी सरकारी/गैर सरकारी संस्थानो में ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन कलेक्ट्रेट के अलावा शहीद उद्यान नारघाट पहुंचकर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केसरी के साथ महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ ही शहीद उद्यान में स्थापित स्वतंत्रता सग्राम सेनानियों के मूर्तियो पर भी माल्यार्पण किया गया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी लोहदीं स्थित गांधीघाट पर जिलाधिकारी ने पहुंचकर गांधी जी मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियो को सम्बोधित करते हुये कहा की महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व और राष्ट्रहित में उनके अविस्मरणीय योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुये कहा की आज हम सभी के लिये बहुत महत्वपूर्ण दिन हैं की ऐसे दो महापुरूषो का जन्म दिवस एक साथ मनाये जाने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होने कहा की गांधी जी के अहिंसा सबसे बड़ी ताकत थी जो पूरी दुनिया गांधी जी के अहिंसा की कायल रही हैं। महात्मा गांधी स्वदेशी और अहिंसा के बल पर अंग्रेजो को भारत से भागने पर मजबूर कर दिया और देश को आजादी दिलायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »