VINDHYAMOUNT — Header

अखण्ड भारत के शिल्पकार, भारत माता के वीर सपूत, आजादी के नायक, देश के पहले गृह मंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मझवां विधानसभा क्षेत्र में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश सस्कार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं जनपद मिर्जापुर के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। यूनिटी यात्रा गांधी इंटर मीडिएट कॉलेज से प्रारम्भ होकर नई सड़क, जमुआ चौराहा, बजहा एवं हनुमंत बालिका इंटर कॉलेज होते हुए गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज पर समाप्त हुई। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री नन्दी ने कहा कि हम जिस विराट और विस्तृत भारत का स्वरूप देख रहे हैं. इसके निर्माण में देश के पहले गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का अतुलनीय योगदान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार पटेल के एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार कर रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में धारा 370 और 35ए की समाप्ति से कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना है। छोटी-बड़ी 565 रियासतों का एकीकरण करके एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना की आधारशिला रखने वाले सरदार पटेल की 1540वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जनपदों में यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान देश के नागरिकों विशेष रूप से युवा वर्ग में सरदार पटेल के अतुलनीय योगदान के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का भाव जागृत करने, उन्हें राष्ट्रीय हितों और एकता के प्रति संकल्पित करने के उद्देश्यों को समर्पित है। इस अभियान के दौरान युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा माई भारत पहल के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। जिनमें सोमात मीडिया रीत प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता आदि शामिल हैं। 26 नवम्बर से राष्ट्रीय पदयात्रा शुरू होने जा रही है। 152 किलोमीटर लम्बी यह यात्रा सरदार पटेल के जन्मस्थान करमसद से शुरू होकर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी केवडिया में समाप्त होगी। भारत की एकता को बनाए रखने के लिए और भारत को दुनिया का सिरमौर बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान सुनिश्चित करना ही सरदार पटेल के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, जिला महामंत्री रविशंकर पाण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष मिताली जायसवाल, मंडल अध्यक्ष कछवां पवन उपाध्याय, पूर्व चेयरमैन मझवां अजय कुमार उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजन केशरी, जिला कार्यसमिति सदस्य संतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष पहाड़ी अशोक मौर्य, जेपी बिन्द, सुरेश सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुरारी सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण मोहन, राकेश सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य पृथ्वी तिवारी, पूर्व प्रान्तीय परिषद सदस्य गोपाल सिंह, सभासद अवनीमा तिवारी, संतोष केमारी, श्रीमती नेहा बौबे, पवन मोदनवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »