VINDHYAMOUNT — Header

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के द्वारा वादों के अधिक से अधिक निस्तारण एवं दोषियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने के दृष्टिगत आज पुलिस लाइन सभागार में सभी शासकीय अधिवक्ताओं व अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर माहवार प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने गैगेस्टर मामले, पाक्सो, महिला अपराध तथा गैगेस्टर आदि मामलों में पैरवी करते करते हुये तारीख लगवाई जाए तथा अधिक से अधिक लोगों को सजा दिलाई जाए। गवाहों की उपस्थिति मामलें में जिलाधिकारी ने कहा कि किस मुकदमें कि किस थाना से किस गवाहों को आना है उसकी सूची सभी अधिवक्तागण के द्वारा थानेवार सूची उपलब्ध करा दी जाए ताकि पुलिस अधीक्षक के माध्यम से थानो से उन्हे बुलाया बुलाया जा सके। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जब गवाह हाजिर हो तो उनसे गवाही अवश्य ली जाए ताकि उन्हें बार-बार न आना पडे। उन्होंने सभी अधिवक्ताओ को निर्देशित करते हुए कहा कि किस स्टेज पर कितने मुकदमे है उनको मुकदमेवार सूचीबद्ध कर उनमे पैरवी करते हुए सजा दिलाई जाए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर, क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव के अलावा सभी शासकीय अधिवक्तागण व थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »