VINDHYAMOUNT — Header

चील्ह – आगामी शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा ,रामलीला व भरत मिलाप मेला को सकुशल संपन्न कराने हेतु बुधवार को चील्ह परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर गुलाबचंद, क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर, थाना प्रभारी चील्ह रविंद्र भूषण मौर्य के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय लोगों, दुर्गा पूजा समिति ,रामलीला समिति , भरत मिलाप समिति के आयोजको व डीजे संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उप जिलाधिकारी सदर गुलाबचंद ने बताया कि परंपरागत जो आयोजन चल रहे हैं उसके लिए भी परमिशन लेकर ही आयोजन किया जाए व नई परंपरा ना चालू करें परमिशन लेने से जिला प्रशासन को आयोजनों की जानकारी रहती है जिससे सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन आदि की व्यवस्था किया जाता है क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर ने कहा कि आने वाले समस्त आयोजन शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखें व ऐसे लोगों की सूचना तुरंत प्रशासन को दे । हर आयोजनों में 10-10 लोगों की सुरक्षा समिति बनाएं जिससे कोई समस्या उत्पन्न न होने पाए किसी भी समस्या के उत्पन्न होने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें जिससे उचित समय पर समाधान किया जा सके थाना प्रभारी रविंद्र भूषण ने बताया कि जो परंपरागत आयोजन हो रहे हैं वही होंगे नई परंपरा नहीं चालू की जाएगी और डीजे संचालकों से कहा कि तेज ध्वनि में डीजे नहीं बजाए जाएंगे दुर्गा पूजा समिति के आयोजकों से कहा कि पंडाल में अग्निसमान यंत्र व ड्रम में पानी भरकर व बालू पास में रखें जिस आपात स्थिति में समय रहते समस्या का समाधान हो सके व हो सके तो समस्त पंडाल में कैमरा लगवाएं जिससे सुरक्षा हो सके व इन आयोजनों में व्यवधान उत्पन्न करने वाले अराजक तत्त्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी इस मौके पर प्रधान दरोगा यादव ,राजेंद्र प्रसाद, राजेश गुप्ता ,प्रेमचंद ,नीरज गुप्ता ,रवि यादव ,चंदन मिश्रा ,नितेश दुबे सहित सैंकड़ों की संख्या में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »