चील्ह – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह स्थित सभागार में बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह कार्यक्रम दो अक्तूबर तक चलेगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी महिलाओं के लिए चिकित्सा जांच एवं स्वास्थ्य सेवाए दी जायेगी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी चील्ह डा धीरज जायसवाल ने बताया कि जांच में ई एंन टी,नेत्र, रक्तचाप, मधुमेह और दंत जांच,कैंसर जांच मुख,स्तन, ग्रीवा, गर्भवती महिला की प्रसव पूर्व पाच टीकाकरण सेवाएं । एनीमिया की जांच, टीवी की जांच की जाएगी। 27 सितंबर को विशेष स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाए दी जाएगी जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ अस्थि रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे। 1 अक्टूबर 25 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कोन दीपक सिंह, इन्द्र पति सिंह,दीपू सेठ , संतोष गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।