प्रधानमंत्री सूर्यधर मुफ्त बिजली योजना अन्तर्गत नगर पालिका परिषद मीरजापुर के अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी जी के द्वारा आयोजित दो दिवसीय विशाल सोलर जागरूकता मेला का शुभारंभ सभासद पुरानी दशमी हुकुम चन्द्र मैर्या, अजय मोदनवाल, शरद एवं अधिशाषी अभियंता जी लाल, एलडीएम आनंद कुमार झां, यूपी नेडा के शुभम प्रताप सिंह एवं नगर पालिका परिषद से कर निधारण अधिकारी रीता रानी विकम, कर अधीक्षक सर्वेन्द्र सिंह एवं अमित जयसवाल, सौरभ की उपस्थित में सिटी कलब कचहरी मीरजापुर मे दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विदित है कि जिलाधिकारी मीरजापुर पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर एक माह के दिनांक 05 सितम्बर 2025 से लेकर 05 अक्टूबर 2025 प्रधानमंत्री सूर्यधर मुफ्त बिजली योजना सोलर जागरूकता अभियान माह के अन्तर्गत इस कार्यक्रम का आयेजन किया गया। शुभांरभ के प्रश्चात नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी द्वारा सोलर उत्पादन के विभिन्न स्टाल का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री के आवाहन कर इस योजना के अन्तर्गत घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली के बिल मे कमी आयेगी। उन्होने कहा कि मीरजापुर शहर को अधिक से अधिक निवासियो को इसका लाभ दिलाने के लिए नगर पालिका के द्वारा अभियान चलाकर लाभागित कराया जायेगा। इस योजना द्वारा अनुदान के रूप में एक किलोवाट पर 45000, दो किलोवाट पर 90000 एवं तीन किलोवाट पर 108000 रूपये प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर लीड बैंक मैनेजर ने कहा कि उपभोक्ता के लोन आवेदन के 3-5 दिनों के अन्दर लोन स्वीकृत करके खाता में पैसा भेज दिया जायेगा। इस अवसर पर यूपीनेडा के वेडर / फर्म एवं कार्यक्रम के आयोजक मित्तल मारकेटिग, महावीर इन्टरप्राइजेज, एबी मारकेटिंग के स्टाल का भ्रमण किया गया। मित्तल मारकेटिंग से नमन मित्तल महावीर इन्टरप्राइजेज से शिवसागर सिंह, एबी मारकेटिग से आकाश मालवीय द्वारा बताया गया कि आज इस विशाल सोलर जागरूकता मेला मे सैकडो लोगो द्वारा निशुल्क सोलर लगवाने हेतु आवेदन किया गया। पीएम सूर्यधर मुफ्त बिजली योजना में आवेदन निशुल्क होगा एवं सोलर सयंत्र लगाने के लिए सभी राष्ट्रीयकृत बैंक एवं सहकारी बैंक द्वारा मात्र 6 प्रतिशत ब्याज पर आसानी से लोन उपलब्ध करा रहे है। अतः जनपद के समस्त बिजली उपभोक्ताओं से अपील है कि अधिक से अधिक लोग सरकार की इस महात्वाकांक्षी योजना से जुडकर अगले 25 वर्षो तक मुफ्त बिजली का लाभ एवं अनुदान के रूप में एक मुश्त 45 हजार, 90 हजार एवं 108000 रूपये का लाभ उठा सकते है। परियोजना अधिकारी राजीव कुमार सिह लागो से आहवान किया कि वृहद जन जागरूकत माह में अधिक से अधिक उपभोक्ताओ का आवेदन कराके योजना का लाभ दिलाये। विशाल सोलर जागरूकत मेला दिनांक 12.09.2025 को भी सीटी कल्ब, कचहरी मीरजापुर में सुबह 10. 00 बजे से साम 06.00 बजे तक जारी रहेगा।