थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 03.09.2025 को वादी वेद प्रकाश पाण्डेय पुत्र ऋषिदेव पाण्डेय निवासी भिटकासों, मेहनगर जनपद आजमगढ़ द्वारा मौर्या होटल के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी की पत्नी गले से चैन झपट्टा मारकर छिनकर भागने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा पर मु0अ0सं0-298/2025 धारा 304(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु थाना प्रभारी विन्ध्याचल को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में घटना से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दिनांकः 10.09.2025 को थाना विन्ध्याचल पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोकुलधाम रोड़ से घटना से सम्बन्धित 02 अभियुक्त 1. अजय कुमार बिन्द पुत्र जोखन बिन्द निवासी बरईपुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर व 2. अमर बहादुर पुत्र सुरेन्द्र सिंह चौहान निवासी गोपालपुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो के पास से 02 चैन (पीली धातु) का टुकड़ा वजन क्रमशः 2.17 ग्राम (किमत करीब 25000 रूपये) व 02 ग्राम (किमत करीब 23000 रूपये) व घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटर साइकिल वाहन संख्या UP 63 BE 4840 बरामद किया गया। थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों कोजेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »