VINDHYAMOUNT — Header

नगर के रूखड़घाट वार्ड स्थित बावनवीर पर आयोजित होने वाले कजरी मेले की तैयारियों को लेकर कार्यकारी अधिकारी (ईओ) जी लाल ने निरीक्षण किया। मेले की व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए मंदिर और आसपास विशेष साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बेरिकेडिंग, पेयजल के लिए टैंकर सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। ईओ जी लाल ने बताया कि कजरी मेला मीरजापुर की सांस्कृतिक पहचान है। तीन दिवसीय इस मेले के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने हेतु पालिका के संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सफाई नायकों को चूने का छिड़काव करने के लिए भी कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »