थाना चिल्ह, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 21.08.2025 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की बहन के साथ दुष्कर्म के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चिल्ह मु0अ0सं0-203/2025 धारा 64(2)(के) बीएनएस व 3(2)(वी) एस.सी.एस.टी. एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना प्रभारी चिल्ह को अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चिल्ह पर पंजीकृत मुकदमें में विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 01.09.2025 को उप निरीक्षक अरविन्द कुमार गुप्ता मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना चिल्ह क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त लवकुश मौर्या पुत्र लक्ष्मण मौर्या निवासी वार्ड न-15 लोहियानगर खम्हरिया थाना औराई जनपद भदोही को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »