VINDHYAMOUNT — Header

पी0 एम0 रानीकर्णावती कम्पोजिट विद्यालय में पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य एवं राष्ट्रीय शिक्षक प्राप्त विंध्याचल मंडल के शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया नगर के बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित पीएम कंपोजिट विद्यालय रानी कर्णावती में उत्तर प्रदेश पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा विंध्याचल मंडल के 35 राज्य एवं राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित करने का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल के सम्मानित शिक्षकों को नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा एवं मझवा की विधायक शुचि मौर्य ने सम्मानित किया। रत्नाकर मिश्र ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण है आप सभी शिक्षक समाज को रास्ता प्रदान करते हैं एवं नोनीहालों का भविष्य संवारने का कार्य कर रहे हैं आप सबके उत्कृष्ट कार्य के कारण ही आप सबको सरकार के द्वारा उत्कृष्ट सम्मान प्राप्त हुआ है। मझवा विधायक सूचीस्मिता मौर्य ने सभी के उत्कृष्ट कार्यो के लिए बधाई दी। उक्त अवसर पर पीएम कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापक मधुरिमा तिवारी ने कहा कि हमारे ऊपर आने वाली पीढ़ी को सजाने एवं संवारने का कार्य है जिसे हम सब पूरी लगन एवं मेहनत से कर रहे हैं भविष्य में भी हम सभी शिक्षक गण एक उदाहरण प्रस्तुत करने का कार्य करेंगे। अवसर पर विधायक मझवा सुचिस्मिता मौर्या , मांडवी शरण द्विवेदी , अमरेश सिंह , उमाशंकर सिंह , बालकृष्ण दीक्षित , मधुरिमा तिवारी जी ,रविकांत दुबे ,जाह्नवी तिवारी, नीतू यादव, स्वेता अग्रवाल ,आशीष सिंह , दयानंद मिश्र, विंध्याचल मंडल की सभी सम्मानित शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »