भदोही जिला के सिंहपुर राधा स्वामी आश्रम सिंहपुर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया भंडारे में हजारों साधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन राधा स्वामी आश्रम फैजाबाद के महंत चंद्रमा प्रसाद के परम शिष्य स्वामी शंकर शरण के समाधि तिथि में किया गया था। प्रसाद ग्रहण करने आए साधुओं ने बताया कि यहाँ कई वर्षों से वें आते हैं। इस भंडारे को बाबू का भंडारा सिहपुर भी कहते हैं। भंडारे के एक-दो दिन पूर्व से ही कई प्रदेशों और नेपाल से यहाँ साधुओं का जमावड़ा शुरू हो जाता है।

साधुओं लिए रहने, खाने-पीने आदि की सारी व्यवस्था आश्रम की तरफ से किया जाता है। भंडारे के बाद इन सभी साधुओं को एक कमंडल प्रदान किया जाता है जिसमें साधु संतों के उपयोग के लिए एक मद्रासी लूंगी, एक कपड़े धोने का साबुन, एक नहाने का साबुन, कंघी तेल एवं प्रसाद भर कर दिया जाता है। साथ में दक्षिणा के रूप में 101 रुपए भी दिया जाता है। उक्त भंडारा राधा स्वामी परमपिता सद्गुरु स्वामी शंकर शरण के स्मृति में आयोजित किया जाता है। इस आश्रम मे कबीर पंथी, राधास्वामी पंथी, औघड़, वैष्णव संप्रदाय, शिव संप्रदाय, निरंकारी सभी इस प्रकार के संतों ने भाग लिया पुरे भंडारे की देखरेख सत्य प्रकाश शिष्य के द्वारा किया जाता है। भंडारे में संदीप वर्मा, चुलबुल, हलचल, जयप्रकाश, भोलानाथ, दीनानाथ, वकील साहब, तारा शंकर, मानिक, रोशन, जीत नारायण, पप्पू प्रधान, गणेश साहू, अरुण सिंह पाहो मौजूद रहे।